सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Preparations Underway to Initiate Non-Teaching Recruitment Process at HPU

हिमाचल: एचपीयू में गैर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी, प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

एचपीयू शिमला जल्द ही खाली पड़े गैर-शिक्षकों के पदों को भरने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा ताकि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। 
 

Himachal Preparations Underway to Initiate Non-Teaching Recruitment Process at HPU
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लंबे समय से खाली पड़े गैर-शिक्षकों के पदों को भरने के लिए ठोस पहल शुरू की है। कार्यकारी परिषद की बैठक में इन पदों को भरने के लिए मामला सरकार के समक्ष उठाने और औपचारिक प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

Trending Videos


कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बैठक में कहा है कि विश्वविद्यालय जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा ताकि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। एचपीयू में गैर शिक्षकों की भर्तियां लंबे समय से अटकी हुई हैं। वर्ष 2020 में क्लर्क, जेओए आईटी और अन्य श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनके लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन और शुल्क जमा किया। ये चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से गैर-शिक्षण वर्ग में बड़े स्तर पर कोई नई नियमित भर्ती नहीं हो पाई। विश्वविद्यालय में करीब 200 से अधिक गैर-शिक्षण और चतुर्थ श्रेणी के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। कार्यकारी परिषद की बैठक में रिक्त पदों की कोई आधिकारिक संख्या साझा नहीं की गई, लेकिन आरटीआई में सामने आए आंकड़े स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हैं। इन पदों के खाली रहने का असर अब विश्वविद्यालय के कामकाज पर साफ दिख रहा है। विभिन्न विभागों, शाखाओं और कार्यालयों में स्टाफ की कमी के चलते प्रशासनिक कार्यों में देरी हो रही है। परीक्षा शाखा, फाइल निपटान और छात्र सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। कई स्थानों पर अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे काम चलाया जा रहा है जो दीर्घकालिक समाधान नहीं है।

विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने कहा  कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक होगी। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद स्वीकृति मिलने पर ही इन पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed