सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: President Droupadi Murmu's Visit to Palampur Also Cancelled Due to Bad Weather

हिमाचल: खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पालमपुर दौरा भी रद्द

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

 खराब चल रहे मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गुरुवार को प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का दौरा भी रद्द हो गया है।

Himachal: President Droupadi Murmu's Visit to Palampur Also Cancelled Due to Bad Weather
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल में खराब चल रहे मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गुरुवार को प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का दौरा भी रद्द हो गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के आधार पर राष्ट्रपति सचिवालय ने पालमपुर के प्रस्तावित दौरे को रद्द कर दिया है। बुधवार को राष्ट्रपति का अटल टनल रोहतांग जाना प्रस्तावित था लेकिन खराब मौसम के चलते इस दौरे को भी रद्द करना पड़ा।

Trending Videos


अब 30 अप्रैल को प्रस्तावित पालमपुर दौरा भी खराब मौसम की भेंट चढ़ गया है। उधर, बुधवार को राजधानी शिमला में जारी बूंदाबांदी के बीच राष्ट्रपति ने छराबड़ा स्थित अपने आधिकारिक निवास रिट्रीट में आराम ही किया। शाम के समय मौसम कुछ साफ होने पर राष्ट्रपति ने रिट्रीट के प्रांगण में ही सैर की। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे राष्ट्रपति निवास में एट होम का आयोजन होगा। कई गणमान्य अतिथियों को एट होम का न्योता दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कविंद्र गुप्ता वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित
 कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता वीरवार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने के कारण राज्यपाल भी पालमपुर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में वो वर्चुअल माध्यम से ही समारोह का संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed