Himachal Weather: चंबा में टूटा ग्लेशियर, राज्य में दो दिन फिर बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 7 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान पारे में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार और सोमवार को बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 7 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान पारे में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चंबा के कार्थनाला में सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर टूट गया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार और सोमवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गुरुवार रात जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से गेहूं, जौ सहित तैयार खड़ी नकदी फसलों और फलों के बगीचों को भारी क्षति पहुंची है।
फलों और पौधों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान
क्षेत्र में इन दिनों गेहूं और जौ की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई का दौर शुरू होने वाला था, लेकिन कुदरत की मार ने सुनहरी फसल को मिट्टी में मिला दिया। हाल ही में रोपी गई टमाटर और शिमला मिर्च की नई पौध भी ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्र के मुख्य फल प्लम, खुमानी और आड़ू के पेड़ों पर लगे फलों और पौधों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.2
कांगड़ा 32.0
सुंदरनगर 31.9
मंडी 31.6
बरठीं 31.5
धर्मशाला 30.0
भुंतर 29.7
नाहन 27.5
मनाली 22.8
शिमला 21.8
कल्पा 19.7
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.