{"_id":"6a658bc54e17bf078209912a","slug":"himachal-weather-orange-alert-heavy-rain-road-closure-july-2026-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा, चार जिलों में आज येलो अलर्ट; 28 से 30 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा, चार जिलों में आज येलो अलर्ट; 28 से 30 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट
Sun, 26 Jul 2026 09:53 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:53 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 से 30 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को चार जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। लगातार बारिश के कारण 134 सड़कें, 78 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा में सेना राहत कार्य में जुटी है, जबकि श्रीनगर में फंसे हिमाचल के 35 पर्यटक सुरक्षित जम्मू पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर रेन कोट पहने बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला सहित सुंदरनगर और नाहन में शनिवार को बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 से 30 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार शाम तक प्रदेश में 134 सड़कें, 78 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। नेशनल हाईवे 305 आनी-कुल्लू पर भूस्खलन से कुछ घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, मंडी में 30.8, धर्मशाला में 27.1 औशिमला में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शाहपुर के बोह के गढ़गूंन गांव में सेना की मशीनरी पहुंचना शुरू हो गई है। शनिवार को दो मशीनें मलबा खोदने के लिए पहुंचाई गई हैं। इसके चलते घरेलू सामग्री सहित गहने भी मिलना शुरू हो गए हैं। हमीरपुर जिले में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। उधर, प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 जुलाई को हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन में कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी हुआ है।
कश्मीर में फंसे हिमाचल के 35 पर्यटक पहुंचाए जम्मू
जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से तीन दिन तक श्रीनगर में फंसे हिमाचल प्रदेश के 35 पर्यटकों को सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में शनिवार को सुरक्षित जम्मू पहुंचाया गया। राजबन में भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन तक बंद रहा। वहीं अनंतनाग में आतंकी घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे दल को सीआरपीएफ कैंप-163 में ठहराया था। इनमें मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के कुल 35 लोग शामिल थे। मंडी निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से लोग सकुशल जम्मू पहुंच गए।