फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur said despite the cm claims, the reality of health facilities is being exposed ever

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री के दावों के बावजूद हर दिन खुल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल

Fri, 07 Aug 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू प्रसूता मौत मामले में स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस जन-आंदोलन को भाजपा का एजेंडा करार दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की ओर से इलाज में सरासर लापरवाही के आरोप लगाए जाने पर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त हुआ। 

विज्ञापन
HP Politics:  Jairam Thakur said despite the cm claims, the reality of health facilities is being exposed ever
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के बड़े-बड़े दावों के बावजूद भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल हर दिन खुल रही है। एक तरह मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम बहुत बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं राज्य में देने के प्रयत्न कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत इससे बहुत अलग है। सरकार के दावों के विपरीत राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली हर रोज उजागर हो रही है। शुक्रवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू प्रसूता मौत मामले में स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

उन्होंने इस जन-आंदोलन को भाजपा का एजेंडा करार दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की ओर से इलाज में सरासर लापरवाही के आरोप लगाए जाने पर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त हुआ, जिसके बाद मैंने भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार, प्रदर्शनकारियों, अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन स्थानीय विधायक मामले को राजनीतिक तूल देकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच के बजाय मामले की लीपापोती के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के आईजीएमसी और चमियाना के हालात तो रोज सुर्खियों में हैं ही लेकिन राज्य के हर कोने से रोज हमारे पास भी फीडबैक आ रहा है कि हालात बिगड़े हुए हैं। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज की निरंतर अनदेखी कर इस सरकार ने उसका स्तर ही गिराकर रख दिया है और आलम यह है कि चार साल में एक बार भी स्वास्थ्य मंत्री यहां निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम यह है कि चंबा के दो गंभीर रूप से बीमार बच्चों को ऑपरेशन के लिए पूरे एक साल बाद की तारीख दी जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई जनहितकारी हिम केयर योजना को महज राजनीतिक विद्वेष के चलते लगभग बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed