सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur Says: Sukhu Govt Misusing Govt Machinery; Commission Should Take Cognizance

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही सुक्खू सरकार, आयोग ले संज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने उल्लेख किया कि सरकार के विभिन्न बोर्डों और निगमों में तैनात पदाधिकारी सरकारी संसाधनों और जनता के पैसे का दुरुपयोग कर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं।

HP Politics: Jairam Thakur Says: Sukhu Govt Misusing Govt Machinery; Commission Should Take Cognizance
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और मित्रों को संरक्षण देने में व्यस्त है। स्पष्ट किया कि पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल है और नियम प्रभावी हैं। इस बीच सरकार पर्दे के पीछे से गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रही है। मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने उल्लेख किया कि सरकार के विभिन्न बोर्डों और निगमों में तैनात पदाधिकारी सरकारी संसाधनों और जनता के पैसे का दुरुपयोग कर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। आयोग को तत्काल संज्ञान लेकर इन अधिकारियों और पदाधिकारियों की गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए। आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

Trending Videos


सराज के छतरी दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छुटभैया नेता तक सरकार की धौंस दिखाकर चुनाव में गलत हथकंडे अपना रहे हैं। यदि इस तरह से ही जारी रहा तो भाजपा न केवल इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी, बल्कि जनता की अदालत में भी सरकार को बेनकाब किया जाएगा। सरकार पहले ही चुनाव में हार मान चुकी है। अब धनबल के सहारे चुनाव को प्रभावित करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से अधिकांश जगह अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जल्द सभी जगह प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी कर देगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को सराज के छतरी में देवता श्री नाग चपलांदु पनाहार के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में पहुंचे और कथा सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed