{"_id":"69f2144cfec9c8b9020b592f","slug":"video-governor-took-a-stroll-on-the-ridge-enjoyed-coffee-at-ashiana-and-paid-obeisance-at-the-jakhu-temple-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रिज पर की चहलकदमी, आशियान में कॉफी का आनंद लिया, जाखू मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रिज पर की चहलकदमी, आशियान में कॉफी का आनंद लिया, जाखू मंदिर में टेका माथा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:53 PM IST
Link Copied
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज शिमला के विख्यात धार्मिक स्थल जाखू मंदिर जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। राज्यपाल सड़क मार्ग होते हुए जाखू मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को जाखू मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। बाद में राज्यपाल ने शिमला के एतिहासिक रिज में चहलकदमी की। वह रिज पर देश भर से पहुंचे पर्यटकों से भी मिले और उनसे बातचीत की। पर्यटकों ने भी उत्साह के साथ राज्यपाल और लेडी गवर्नर के साथ फोटो खिंचवाई। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल बहुत ही खूबसूरत है। प्रकृति में यहां भरपूर सौंदर्य प्रदान किया है। इस खूबसूरती को बनाये रखना हम सब का कर्तव्य है। राज्यपाल ने रिज स्थित एचपीएमसी आउटलेट से खाद्य सामग्री की खरीददारी की और स्वयं भी खाने का आनंद लिया। वह आशियाना भी गए और कॉफी का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।