सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Vinay Kumar said: The BJP is leveling false allegations, anticipating defeat in the elections.

HP Politics: विनय कुमार बोले- भाजपा चुनावों में हार देख झूठे आरोप लगा रही

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा नगर निकायों व पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में अपनी हार को देखते हुए सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है।

HP Politics: Vinay Kumar said: The BJP is leveling false allegations, anticipating defeat in the elections.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा नगर निकायों व पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में अपनी हार को देखते हुए सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव 31 मई से पहले करवा दिए जाएंगे। विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के उस आरोप को पूरी तरह निराधार व तथ्यों से परे बताया है जिसमें उन्होंने रोस्टर पर सवाल उठाते हुए चुनावों को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

उन्होंने कहा है कि चुनाव रोस्टर में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और इसमें सभी वर्गों,जाति व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। विनय ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह चुनावों को लेकर प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती। कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र का सम्मान किया है और लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है। भाजपा को किसी भी मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंकने की आदत है, पर अब ज्यादा दिनों तक यह चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed