सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: Computer based examination schedule released for different categories of posts, check here

HPRCA: अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

HPRCA: Computer based examination schedule released for different categories of posts, check here
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 26002 और 26003 के लिए करेक्शन विंडो भी खोली गई है। अभ्यर्थी 7 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 26004 की परीक्षा 20 मार्च, गणित अध्यापक पोस्ट कोड 26003 की परीक्षा 26 मार्च, लैबोट्ररी असिस्टेंट(केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) पोस्ट कोड 25017 की परीक्षा 28 मार्च, साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी)पोस्ट कोड 25015 की परीक्षा 28 मार्च, लैबोट्ररी असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25019 की परीक्षा 29 मार्च, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25016 की परीक्षा 29 मार्च को होगी। 

Trending Videos

परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड का लिंक आ जाएगा। इससे अभ्यर्थी रोल नंबर या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस से भी भेजी जाएगी। आयोग ने पोस्ट कोड 26002 अंग्रेजी अध्यापक व पोस्ट कोड 26003 गणित अध्यापक के लिए करेक्शन विंडो भी खोल दी है। यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन करते समय कोई त्रुटि कर दी है तो वह 4 से 7 मार्च तक इसे ठीक कर सकता है। सुधार के लिए 100 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों को भरने के लिए सीबीटी का शेड्यूल जारी कर दिया है। अंग्रेजी और गणित के अध्यापक पदों पर जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे आवेदन में सात मार्च तक सुधार कर सकते हैं। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग

अग्निवीर भर्ती : लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए हुए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार पंजीकृत ई-मेल या भारतीय सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथि के अनुसार थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित भर्ती रैली में उपस्थित हों। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य है। यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed