{"_id":"69a6e7dcae6720c025072626","slug":"video-hamirpur-10-anos-posted-in-schools-were-awarded-the-post-of-second-officer-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: स्कूलों में तैनात 10 एएनओ को द्वितीय अधिकारी पद से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: स्कूलों में तैनात 10 एएनओ को द्वितीय अधिकारी पद से नवाजा
चार एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में मंगलवार को पदक समारोह मनाया गया। स्कूलों में तैनात 10 एएनओ को द्वितीय अधिकारी पद से नवाजा गया। कमांडिंग अधिकारी कर्नल गौरवप्रीत सिंह ने सभी एएनओ के कंधों पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा चार एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में अब तृतीय श्रेणी पद अधिकार को समाप्त कर दिया है। ऐसे में बटालियन के 10 एएनओ को पीआरसीएन कोर्स पूरा करने के बाद द्वितीय अधिकारी श्रेणी पद से नवाजा गया है। इनमें एएनओ रोहित गुप्ता, एएनओ देवेंद्र सिंह बन्याल, एएनओ प्राकृत लखनपाल, एएनओ सुरेंद्र कुमार, एएनओ देशराज, एएनओ कुलदीप कुमार, एएनओ अतुल सिंह, एएनओ राकेश कुमार, एएनओ पंकज ठाकुर और एएनओ राकेश भारद्वाज शामिल है। उन्होंने कहा द्वितीय अधिकारी श्रेणी वाले अधिकारी तीन साल से लेकर आठ साल के बीच में पीआरसीएन कोर्स उत्तीर्ण करके प्रथम अधिकारी पद प्राप्त कर सकते हैं। जबकि आठ से 15 साल की एनसीसी सेवा में पीआरसीएन कोर्स पूरा करके सीओ (चीफ ऑफिसर)का पद हासिल कर सकते हैं। कर्नल गौरवप्रीत सिंह ने सभी पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।