Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Shri Hanuman Sunderkand Samiti Jamalpur celebrated Holika Dahan festival with great enthusiasm.
{"_id":"69a6952756570389fd0aecad","slug":"video-shri-hanuman-sunderkand-samiti-jamalpur-celebrated-holika-dahan-festival-with-great-enthusiasm-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हनुमान सुंदरकांड समिति जमालपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होलिका दहन उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हनुमान सुंदरकांड समिति जमालपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होलिका दहन उत्सव
होलिका दहन उत्सव श्री हनुमान सुंदरकांड समिति जमालपुर की तरफ से सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि को जमालपुर की एच.ई. कालोनी स्थित पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।होलिका दहन कार्यक्रम में सर्व प्रथम पंडित रमेश दाधिच द्वारा मंत्रोच्चारण कर नौ ग्रह पूजन व गणेश पूजन किया गया।पूजा में यजमान के तौर पर द्वारा यजमान कैलाश शर्मा,महावीर व्यास,हनुमान प्रसाद भातरा द्वारा सर्व प्रथम परिवार सहित पूजा की।
समिति के प्रधान मुरारी लाल दाधीच और प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस बार कार्यक्रम का की शुरुवात शुभ मुहर्रत रात्रि 1:25 मिनट पर पूजा आरम्भ की गई। इस कार्यक्रम में होलिका दहन के लिए एक कुंड लकड़ियों व गाय के गोबर से बनी उप्पलों से तैयार करवाया जाता है ।वहीं कुंड में होलिका के साथ भक्त प्रह्लाद की मूर्ति को स्थापित किया गया।ज्योंही कुंड को अग्नि दी गई।उसके बाद राजस्थानी परंपरा के मुताबिक तुरंत भक्त प्रह्लाद की मूर्ति को अग्नि के बाहर निकाल लिया गया।
पूजा के उपरांत उपस्थित सभी समिति पदाधिकारियों व अन्य ने श्री श्याम ढप्प जमालपुर की आई हुई मंडली के साथ ढप्प बजा कर राजेस्थानी गीतों पर साहित्य से परिपूर्ण परम्परागत नृत्य किया।होलिका कुण्ड को अग्नि देने के पश्चात वहाँ उपस्थित सभी स्त्री, पुरुष और बच्चो ने अग्नि कुंड के पाँच फेरे ले इसमें सूखे नारियल,गेंहू की वर्ले और जल अर्पण कर कई अन्य सामग्री को अग्नि कुंड में डाला गया।और अग्नि कुंड की पाँच बार परिक्रमा कर माथा टेका।
आज के इस कार्यक्रम में प्रशांत मिश्रा,मुरारी लाल दधीच, भगवती प्रसाद,विकास पुरोहित,अरुण शर्मा, नारायण पारीक मिंटू, कमल शर्मा,रामजी लाल दाधीच,रोहित दाधीच,पवन पारीक,सनी मित्तल,अनिल शर्मा,पंकज शर्मा,हनुमान प्रसाद,पार्थ मिश्रा,महेश शर्मा,योगेंद्र शर्मा,सुरेश व्यास,सुरेश पडियार सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।