सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA released the results for the TGT Medical recruitment; view the list of selected candidates here.

HPRCA Result: टीजीटी मेडिकल भर्ती का परिणाम जारी, यहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

 ट्रेनी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (मेडिकल) के 169 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

HPRCA released the results for the TGT Medical recruitment; view the list of selected candidates here.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शनिवार को पोस्ट कोड 25003 के तहत ट्रेनी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (मेडिकल) के 169 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 15  से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इसका परिणाम मेरिट के आधार पर तैयार किया गया है। इन पदों को भरने का अनुरोध निदेशक प्रारंभिक शिक्षा  से प्राप्त हुआ था। पदों के लिए 12,866 आवेदन प्राप्त हुए थे और उन सभी को अनंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया था। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11,065 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,801 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए 502 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह प्रक्रिया 2 से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।

Trending Videos

चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी
आयोग ने ट्रेनी टीजीटी(प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) मेडिकल के 166 पदों का परिणाम तैयार कर लिया है, जबकि तीन पद (ओबीसी(डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) एक और एससी(डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-2) उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण रिक्त रह गए हैं। आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in/) पर अपलोड कर दी गई है। आयोग के सचिव डाॅ.  विक्रम महाजन ने कहा कि  परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी अनजाने में हुई या तकनीकी त्रुटि की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। आयोग को बाद में इसमें सुधार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यहां क्लिक कर देखें अभ्यर्थियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed