सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shastri third-year exam results declared; Anita Sharma ranks first in the state.

HPU Shimla: शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, अनीता शर्मा प्रदेश में प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें श्रीसुनयना संस्कृत महाविद्यालय स्वारघाट की छात्रा अनीता शर्मा ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। 

HPU Shastri third-year exam results declared; Anita Sharma ranks first in the state.
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें श्रीसुनयना संस्कृत महाविद्यालय स्वारघाट की छात्रा अनीता शर्मा ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अनीता ने एक हजार में से 818 अंक हासिल किए हैं। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विवि स्तर पर कुसुम लता ने 812 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। साक्षी शर्मा ने 803 अंक लेकर महाविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनीता शर्मा के पिता अशोक कुमार एक किसान हैं। उसकी मां का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था। महाविद्यालय के प्राध्यापकों चंपा देवी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, योगिता कुमारी, अबिता देवी और गौरव शर्मा ने अभिभावकों के साथ छात्रों का स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और मिठाई बांटी गई। 

एमए फिजिकल एजुकेशन और एमपीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमए फिजिकल एजुकेशन और एमपीएड प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। विभाग ने उम्मीदवारों को प्रवेश संबंधी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed