फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc 297 electric buses 1000 e buses 100 hydrogen buses himbus plus card himachal

Himachal News: अब बदलेगा हिमाचल का सफर! सीएम ने 297 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, 100 हाइड्रोजन बसों की भी तैयारी

Thu, 30 Jul 2026 04:55 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन के क्यारीघाट से 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया और 'हिमबस प्लस कार्ड' लॉन्च किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार 1000 नई ई-बसें खरीदेगी तथा 100 हाइड्रोजन बसें भी लाने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक बसों से एचआरटीसी की परिचालन लागत में कमी आएगी और यात्रियों को डिजिटल, सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
hrtc 297 electric buses 1000 e buses 100 hydrogen buses himbus plus card himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सोलन जिले के क्यारीघाट से 297 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के विभिन्न डिपो के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने 'हिमबस प्लस कार्ड' का भी शुभारंभ किया, जिससे यात्रियों को कैशलेस यात्रा, किराये में छूट और कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के शामिल होने के बाद एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार 1000 और नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जिसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा 100 हाइड्रोजन बसें खरीदने पर भी सरकार विचार कर रही है, ताकि हिमाचल को हरित और प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें डीजल बसों की तुलना में कहीं अधिक किफायती हैं। जहां डीजल बसों पर 76 से 86 रुपये प्रति किलोमीटर खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन 36 से 38 रुपये प्रति किलोमीटर में हो रहा है। इससे निगम को 40 से 50 रुपये प्रति किलोमीटर तक की बचत होगी, जिससे एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर चलती हैं, जबकि भविष्य में आने वाली बसों की रेंज 250 से 300 किलोमीटर प्रति चार्ज होगी। इन बसों के संचालन के लिए विभिन्न डिपो में आधुनिक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।

'हिमबस प्लस कार्ड' से मिलेंगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'हिमबस प्लस कार्ड' के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल और कैशलेस यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस कार्ड पर सामान्य यात्रियों को 5 प्रतिशत किराया छूट, वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक छूट तथा मासिक उपयोग के आधार पर 2,000 रुपये तक कैशबैक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल आधुनिक परिवहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्वच्छ हिमालय, स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसें इसी दूरदर्शी सोच का हिस्सा हैं।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एचआरटीसी को आर्थिक रूप से मजबूत करने, कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन देने तथा हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed