{"_id":"6a3a160496855b483a068860","slug":"hrtc-drivers-conductors-union-meeting-to-be-chaired-by-additional-chief-secretary-transport-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियनों की बैठक टली, सचिवालय में परिवहन विभाग स्तर पर होगी मांगों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियनों की बैठक टली, सचिवालय में परिवहन विभाग स्तर पर होगी मांगों पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
एचआरटीसी चालक और परिचालक यूनियनों के साथ 23 जून को प्रस्तावित बैठक प्रशासनिक कारणों से अब परिवहन विभाग स्तर पर होगी। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) करेंगे और यूनियनों की मांगों पर चर्चा की जाएगी।
नोटिफिकेशन, हिमाचल प्रदेश सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक का स्वरूप बदल दिया गया है। प्रशासनिक कारणों से अब यह बैठक एचआरटीसी प्रबंधन के बजाय परिवहन विभाग स्तर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से 22 जून को जारी आदेश में बताया गया है कि 20 जून को जारी पत्र के क्रम में 23 जून को सुबह 11 बजे प्रस्तावित बैठक अब परिवहन विभाग के स्तर पर होगी। बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) के कार्यालय कक्ष में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बैठक में चालक और परिचालक यूनियनों द्वारा मांगपत्र में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर और परिचालक यूनियन के अध्यक्ष प्रीत मोहिंदर सहित यूनियनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
आदेश की प्रतियां एचआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, परिवहन विभाग तथा मुख्यमंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) के निजी सचिवों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।