सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC's D Block X-ray machine is out of order

Shimla News: आईजीएमसी के डी ब्लॉक की एक्सरे मशीन खराब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
IGMC's D Block X-ray machine is out of order
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के डी ब्लॉक में लगी एक्सरे मशीन बुधवार को खराब हो गई। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मशीन के खराब होने से अस्पताल के ओल्ड इमरजेंसी और न्यू इमरजेंसी तथा ट्रॉमा सेंटर में लगी एक्सरे मशीनों पर मरीजों के टेस्ट किए गए। डी ब्लॉक में लगी एक्सरे मशीन से अस्पताल की ओपीडी में आने वाले हजारों मरीजों के टेस्ट करवाए जाते हैं। मशीन खराब होने से मरीजों को बुधवार को टेस्ट करवाने के लिए परिसर के अन्य भवनों की एक्सरे लैब में टेस्ट करवाने पड़े। अस्पताल के डिप्टी एवं कार्यवाहक एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया ने माना कि डी ब्लॉक की एक्सरे लैब में लगी मशीन में खराबी आई है, इसे ठीक करवाने के लिए इंजीनियर बुलाया है। अस्पताल परिसर में अन्य एक्सरे के लिए स्थापित की गई इमरजेंसी लैब में मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article