सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter-faculty sports competitions at HPU begin April 20.

Shimla News: एचपीयू में अंतर-संकाय खेल स्पर्धाएं 20 अप्रैल से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inter-faculty sports competitions at HPU begin April 20.
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अंतर-संकाय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 से 24 अप्रैल तक होगा। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र की इन प्रतियोगिताओं में कैंपस के नियमित छात्र विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इसमें क्रिकेट, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, फुटबॉल, हैंडबाल, शतरंज, बैडमिंटन और बास्केटबाल स्पर्धा होगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए मुकाबले रखे हैं, जबकि फुटबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता केवल पुरुष वर्ग के लिए होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायों के डीन को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागाध्यक्षों और निदेशकों को इस संबंध में सूचित करें। इसके लिए निर्धारित प्रारूप के अनुसार टीमों की विस्तृत प्रविष्टियां 13 अप्रैल तक सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के कार्यालय में जमा करवानी होंगी। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर कैंपस में उत्साह का माहौल है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article