{"_id":"699efe8476edef230e086628","slug":"investigation-of-properties-of-drug-smugglers-will-be-intensified-dc-shimla-news-c-19-sml1002-682765-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की संपत्तियों \nकी जांच होगी तेज : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच होगी तेज : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में समितियां गठित करने के निर्देश
मासिक एनकॉर्ड बैठक में नशा रोकने पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में नशा तस्करी करने वाले आरोपियों की संपत्ति की जांच तेज की जाएगी। इन मामलों में पकड़े जाने वाले आरोपियों की रिपोर्ट तैयार करने और संपत्तियों का ब्योरा खंगालने को कहा गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक में यह निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि एनकाॅर्ड समिति नशे की समस्या को सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर नियंत्रित करने का प्रयास करती है। समिति जिला में नशे की स्थिति की समीक्षा करती है और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देती है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना भी समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले में जब तक पंचायत इकाइयों के चुनाव नहीं होते तब तक अन्य हितधारकों के साथ बैठकें करके जिले को नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में समितियों का गठन नहीं हुआ है वहां पर जल्द समितियों का गठन किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबारियों की संपत्ति के बारे में जांच की जा सकती है। इसके बारे में प्रशासन की टीम रिपोर्ट बनाकर भेजे। स्वास्थ्य विभाग को नशे की ओवर डोज से मृत्यु होने के मामलों में कमी लाने की दिशा में कार्य करना होगा।
Trending Videos