सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Says CM Described Prostate Cancer Treatment as an Operation on the Male Uterus

हिमाचल: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- प्रोस्टेट कैंसर के इलाज को सीएम ने बताया पुरुषों की बच्चेदानी का ऑपरेशन

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 29 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज को पुरुषों की बच्चेदानी का ऑपरेशन बता दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Jairam Thakur Says CM Described Prostate Cancer Treatment as an Operation on the Male Uterus
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सदन में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज को पुरुषों की बच्चेदानी का ऑपरेशन बता दिया। मुख्यमंत्री को उनके सलाहकार गलत सूचनाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को सिर्फ इसलिए हिमकेयर योजना बंद नहीं करनी चाहिए कि इसे भाजपा सरकार के समय में शुरू किया गया था।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने जिन मामलों का हवाला दिया है, वह कैंसर के मरीजों के इलाज से जुड़ा है। जहां पर कोई ऑपरेशन नहीं हुआ, सिर्फ उन्हें कैंसर में इस्तेमाल होने वाले कीमोथेरेपी का कांबिनेशन दिया गया है। हिमकेयर के पैकेज में सीटी फॉर सीए ओवरी के तहत इलाज किया गया। सभी एक दुर्लभ कैंसर से ग्रस्त थे, जिसका कोई सटीक इलाज पद्धति निर्धारित नहीं है। इसलिए इस बीमारी का हिमकेयर में कोई स्पष्ट पैकेज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मरीजों के दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा हिमकेयर में उपलब्ध पैकेज का इस्तेमाल किया गया। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री जिन पुरुषों के बच्चेदानी निकालने का जिक्र कर रहे हैं। उन चार कैंसर पीड़ितों में एक 71 साल के बुजुर्ग और एक 12 साल का बच्चा भी है। दो अन्य पुरुष 50 और 37 साल के हैं। हिमकेयर के पैकेज के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल सीटी फॉर सीए ओवरी में जिस दवा का इस्तेमाल होता है, उसका नाम लाइपो डॉक्स और कार्बोप्लैटिन है, इसके कई डोज मरीज को लगाने पड़ते हैं। 

जयराम ने कोविड काल में लगाए गए वार्ड ब्वाय और फार्मासिस्ट को नौकरी से निकालने, आईजीएमसी के ट्रामा सेंटर का सिर्फ अपने नाम की पट्टिका लगाने के लिए दोबारा उद्घाटन करवाने का मामला उठाया। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि कोविड काल में सेवाएं देने वालों का सरकार ख्याल रखेगी।

भाभी जी के हलके में सर्जन है, ओटीए नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने सीएम की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र का मामला उठाते हुए कहा कि देहरा अस्पताल में 2022 से सर्जन तो हैं लेकिन ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट नहीं है। जिस कारण यहां ऑपरेशन नहीं हो रहे और केस टांडा भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सदन में तो होते नहीं, भाभी जी आप उन्हें बता देना।

मेरे जोश को विद्यार्थी जीवन से जोड़ते हैं...
सीएम सुक्खू बोले-जयराम  हमेशा तोड़-मरोड़कर तथ्य पेश करते हैं। यह मेरे जोश को विद्यार्थी जीवन से जोड़ते हैं। वह धन्यवाद करते हैं। इनकी सरकार शाम को फैसला लेती थी और दूसरे दिन बदल देती थी। लगता है कि इनमें एबीवीपी वाला जोश आ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed