सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Says: The Sukhu Government Continues to Put Development on Hold in the Name of 'Systemic Change'

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अभी भी विकास पर ताला लगा रही सुक्खू सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

 जयराम ठाकुर ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा देने वाली सुक्खू सरकार जनहित में नए संस्थान खोलने के बजाय पूर्व भाजपा सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने पर अड़ी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है।

Jairam Thakur Says: The Sukhu Government Continues to Put Development on Hold in the Name of 'Systemic Change'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद रोड वार्ड के शिल्हीबागी, शिवाखड्ड, बागाचनोगी और भाटकीधार में एक नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले बोले। जयराम ठाकुर ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा देने वाली सुक्खू सरकार जनहित में नए संस्थान खोलने के बजाय पूर्व भाजपा सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने पर अड़ी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है।

Trending Videos



उन्होंने आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में बरसात का मौसम फिर से दस्तक देने वाला है, लेकिन सरकार पिछले साल आपदा के दौरान सड़कों पर गिरा मलबा तक हटाने में नाकाम रही है। ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें आज भी बंद हैं और सड़कों की दुर्दशा के कारण ग्रामीणों को भारी सामान अपनी पीठ पर लादकर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।  परिणामों से कांग्रेस के भीतर और मुख्यमंत्री के विरोधी गुट में भारी खलबली मची हुई है, जिसे छुपाने के लिए मुख्यमंत्री आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए झूठे दावे पेश कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान को खुश करने के लिए मीडिया में रोज फर्जी आंकड़े परोस रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed