सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists Reach SnowLaden Rohtang Top at 13,050 Feet; Pass Open Up to Its Farthest Point

Himachal: बर्फ से लकदक 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग टॉप पहुंचे पर्यटक, आखिरी छोर तक खुला दर्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम पांच से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को चीरते हुए रोहतांग टॉप पहुंची। अब पर्यटक रोहतांग होते हुए अटल टनल से लौटेंगे।

Tourists Reach SnowLaden Rohtang Top at 13,050 Feet; Pass Open Up to Its Farthest Point
बर्फ से लकदक 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग टॉप पहुंचे पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आखिरी छोर तक खुल गया है। मनाली और कोकसर की ओर से बर्फ हटाने के कार्य में लगी मशीनरी एक-दूसरे से मिल गई है।  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम पांच से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को चीरते हुए रोहतांग टॉप पहुंची। अब पर्यटक रोहतांग होते हुए अटल टनल से लौटेंगे। रोहतांग खुलने के बाद पर्यटकों का मेला लग गया है। हर रोज 1200 वाहन परमिट लेकर रोहतांग दर्रा पहुंच रहे हैं।  अब तक पर्यटक वाहनों को मढ़ी से आगे राहनीनाला तक भेजा जा रहा था। रोहतांग से लगभग चार किलोमीटर पीछे तक पर्यटक पहुंच रहे थे। अब सड़क पूरी तरह से खुलने के बाद रोहतांग में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Trending Videos

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक रोहतांग बहाली की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। बावजूद इसके पर्यटक भारी संख्या में रोहतांग तक पहुंच रहे है। हर रोज परमिट लेने के लिए बनी पर्यटन विभाग की ऑनलाइन साइट का स्लॉट बुक हो रहा है। आधिकारिक तौर पर रोहतांग खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा दर्ज किया जाएगा। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि रोहतांग दर्रा में अभी पार्किंग क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। इसके बाद प्रशासन के साथ सड़क का निरीक्षण कर यातायात संबंधी अधिसूचना जारी होगी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि जल्द रोहतांग का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा खुलने का पर्यटकों सहित पर्यटन कारोबारियों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed