सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather:Heatwave Intensifies in Himachal; School Timings Revised in Paonta Sub-division

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी का सितम बढ़ा, पांवटा उपमंडल में स्कूल खुलने का समय बदला, जानें विस्तार से

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 

Himachal Weather:Heatwave Intensifies in Himachal; School Timings Revised in Paonta Sub-division
हिमाचल में गर्मी का सितम बढ़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। विशेषकर राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी तपीश काफी बढ़ गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहा। ऊना, नेरी, पांवटा साहिब व देहरागोपीपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।  उधर, लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी।

Trending Videos

एसडीएम पांवटा साहिब ने जारी किए निर्देश

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार उपमंडल में वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान ऐसे स्तर तक पहुंच गया है जिससे जन-स्वास्थ्य, विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो गया है। विद्यार्थियों को गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे कि निर्जलीकरण, गर्मी से होने वाली थकावट और लू से बचाने के लिए निवारक उपाय करना आवश्यक है। इसे देखते हुए उप मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल संशोधित समयसारिणी के अनुसार संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 31 मई तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी संशोधित समयसारिणी 

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल के समय के दौरान बाहरी गतिविधियों, जिसमें खेलकूद, सभाएं या सीधे धूप के संपर्क में आने वाली कोई भी गतिविधि शामिल से बचें।
कक्षा 8 तक की कक्षाएं
 सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 
कक्षा 9 से 12 तक
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

विज्ञापन

स्कूल को यह सुनिश्चित करने को कहा

  1. विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता हो।
  2.  पंखे की व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही हो।
  3. गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हों।
  4. स्कूल प्रबंधन इस आदेश का अक्षरशः और पूर्ण भावना के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होगा।
  5.  इस आदेश का कोई भी उल्लंघन होने पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

इन स्कूलों की समयसारिणी में किया बदलाव

राजकीय हाई स्कूल कलाथा
राजकीय प्राथमिक स्कूल कलाथा
राजकीय प्राथमिक स्कूल, बालधार
राजकीय प्राथमिक स्कूल, भिप्तवार
राजकीय प्राथमिक स्कूल, बधाना
एसआरएसएमजीएसएसएस बनौर
जीएसएस सुनोग
जीएमएस श्री खटवार
जीपीसीएस  बनौर
जीपीएस दिमतवार
जीपीएस श्री खतवार
जीपीएस अन्हेरा
जीपीएस निगाली
जीपीएस शिवा
जीपीएस सुनोग
जीपीएस थाड़ा जिजला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नघेता
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छछैती
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अम्बोया

कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  22 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद बारिश की वजह से अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed