सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur says: The urban populace has delivered a mandate against the government; now, it is the villages

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- शहरी जनता ने सुना दिया सरकार के खिलाफ जनादेश, अब गांव की बारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

जनसभाओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जनता के अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि सराज विधानसभा के सभी जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड विजय सुनिश्चित होगी।

Jairam Thakur says: The urban populace has delivered a mandate against the government; now, it is the villages
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है और अब गांवों की बारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने की कोशिश की। सराज में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि भीषण आपदा के बाद प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार वित्तीय कुप्रबंधन से गंभीर संकट में है।



उनके अनुसार केंद्र से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद राज्य सरकार उसका सही उपयोग नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने से अधिक समय से नए विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं और ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ भी प्रभावित हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अपनी हार देखते हुए झूठ और अफवाहों का सहारा ले रही है तथा सुंदरनगर हादसे के पुराने वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed