सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Janma Kalyanak festival celebrated with great pomp in Kasumpti

Shimla News: कसुम्पटी में धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Janma Kalyanak festival celebrated with great pomp in Kasumpti
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कसुम्पटी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सबसे पहले सुबह 6:00 बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई जिसके माध्यम से भगवान महावीर का अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया गया। मंदिर में 11:00 से 12:00 बजे तक जैन समाज द्वारा महामंत्र नवकार का अखंड जाप किया गया। इसके साथ ही दिनभर पूनम जैन मंडली द्वारा भगवान महावीर के भजनों का गुणगान किया गया जिसमें भक्त खूब झूमे। कार्यक्रम के आयोजक कुलभूषण जैन ने बताया कि जन्म कल्याणक में दोपहर 12:30 बजे से शाम तक जैन मोबाइल कसुम्पटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने भंडारा ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में पारस जैन और चेतन जैन का विशेष योगदान रहा। उत्सव के अंत में मंदिर में शाम 6:30 बजे भगवान महावीर की आरती की गई। इस अवसर पर होशियारपुर से आए नाथ नरेश और संजौली मंदिर के विद्वान पंडित रमेश ने भगवान महावीर के जन्म तथा उनकी जीवन कथा पर प्रवचन दिया। इसके बाद आयोजक कुलभूषण जैन ने नाथ नरेश, पंडित रमेश, अश्वनी, रोशन लाल जैन, नीरू जैन और नादौन से आई प्रोमिला जैन का माला पहनाकर अभिनंदन किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article