सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JCB school children met the Speaker of the Legislative Assembly.

Shimla News: जेसीबी स्कूल के बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
JCB school children met the Speaker of the Legislative Assembly.
विज्ञापन
शिमला। जेसीबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू शिमला के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। बच्चों ने संसदीय प्रणाली, विधानसभा और स्पीकर के चुनाव संबंधित कई प्रश्न पूछे जिसका विधानसभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं भी छात्रों से लोकतांत्रिक प्रणाली, संविधान तथा राज्य विधान सभा के इतिहास संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका छात्रों ने जवाब देने का प्रयास किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके देश में बहुदलीय प्रणाली प्रचलित है जहां पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती है और जनता मतदान के जरिए उनका चुनाव करती है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article