कांगड़ा: एचआरटीसी बस में 447 ग्राम चरस के साथ पकड़ी महिला स्वास्थ्य कर्मी निलंबित
चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार की एक महिला कर्मचारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से सेवाओं से निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार की एक महिला कर्मचारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से सेवाओं से निलंबित कर दिया है। उक्त महिला स्वास्थ्य खंड खनेरी (रामपुर) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी, जिसे पुलिस ने एक अन्य आरोपी के साथ भारी मात्रा में चरस समेत दबोचा था। मामले के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस की टीम 27 मार्च को ज्वालामुखी-नादौन मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। इस दौरान नादौन की तरफ से आ रही एचआरटीसी की एक बस को जांच के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान बस में सवार कृष्ण सिंह ठाकुर (47) निवासी घुंड (ठियोग) और महिला कर्मी वीना देवी (46) निवासी शमाथला (कुमारसैन), जिला शिमला के कब्जे से 447 ग्राम चरस बरामद हुई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जिला देहरा ने संबंधित विभागाध्यक्ष को इस संबंध में लिखित रिपोर्ट भेजी थी। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि देहरा पुलिस अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में संलिप्त पाए गए कुल सात सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों सस्पेंड करवा चुकी है।
इन विभागों के कर्मचारियों पर गिर चुकी है गाज
पशुपालन विभाग : एक पैरा वेटरिनरी फार्मासिस्ट
स्वास्थ्य विभाग : दो कर्मचारी (रामपुर की महिला कर्मी सहित)
विद्युत विभाग : दो कर्मचारी
एचआरटीसी : एक कर्मचारी
मंदिर न्यास : संस्थान के माध्यम से नियुक्त एक कर्मचारी