सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali: Rajat Thakur Conquers Friendship Peak for the 40th Time; Sets Goal to Summit the Peak 100 Tim

मनाली: रजत ठाकुर ने 40वीं बार फतह की फ्रेंडशिप पीक, 100 बार चोटी को फतह करने का रखा लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

 साल 2011 में उन्होंने पहाड़ों के बीच कॅरिअर की पोर्टर के रूप में शुरुआत की थी। उन्हें प्रतिदिन मात्र 175 रुपये मेहनताना मिलता था।

Manali: Rajat Thakur Conquers Friendship Peak for the 40th Time; Sets Goal to Summit the Peak 100 Tim
रजत ठाकुर ने 40वीं बार फतह की फ्रेंडशिप पीक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 युवा पर्वतारोही रजत ठाकुर उर्फ रजत आईबैक्स ने 17,000 फीट ऊंची प्रसिद्ध फ्रेंडशिप पीक पर 40वीं बार विजय प्राप्त की। रजत ठाकुर का यह सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा है। साल 2011 में उन्होंने पहाड़ों के बीच कॅरिअर की पोर्टर के रूप में शुरुआत की थी। उन्हें प्रतिदिन मात्र 175 रुपये मेहनताना मिलता था। छोटी उम्र में ही कठिन मौसम, खतरनाक रास्तों और भारी सामान के बीच काम करते हुए उन्होंने सपनों को जिंदा रखा। लगातार मेहनत, जुनून और हौसले के दम पर आज रजत लगभग 156 चोटियों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। इनमें कई 6000 से 7000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियां शामिल हैं।

Trending Videos

हर चोटी ने उन्हें धैर्य, साहस और कभी हार न मानने की सीख दी। रजत का कहना है कि फ्रेंडशिप पीक पर 40वीं बार तिरंगा लहराना उनके जीवन के सबसे गर्व भरे पलों में से एक है। उनका सपना है कि वह 100 बार विजय प्राप्त करें और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद रजत को आज तक सरकार की ओर से किसी प्रकार का विशेष सहयोग या समर्थन नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि हिमाचल और देश में उनके जैसे कई प्रतिभाशाली युवा हैं, जिन्हें सही अवसर और सुविधाएं मिलें तो वे दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, लोगों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed