सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanya pujan will be done on Ashtami morning, Navami date will start from afternoon.

Shimla News: सुबह अष्टमी में होगा कन्या पूजन, दोपहर से शुरू होगी नवमी तिथि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanya pujan will be done on Ashtami morning, Navami date will start from afternoon.
विज्ञापन
आज सुबह 6:18 से 7:50 बजे और सुबह 10:55 से 11:49 बजे तक कन्या पूजन के लिए रहेगा अमृत मुहूर्त
Trending Videos

दोपहर 12:02 से 12:51 बजे के बीच राम जन्मोत्सव का मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राम नवमी का पर्व और अष्टमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। आठवें चैत्र नवरात्र पर कन्या पूजन की विशेष परंपरा है। वहीं इस वर्ष राम नवमी का पर्व भी इसी दिन मनाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में संशय बना हुआ है कि कन्या पूजन कब होगा और राम नवमी कब मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि बुधवार को दोपहर 1:51 बजे शुरू हो गई है और तिथि का समापन वीरवार को सुबह 11:49 बजे हो रहा है। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस बार कन्या पूजन के लिए सुबह 6:18 से 7:50 और सुबह 10:55 बजे तक पहला और 11:49 बजे तक अमृत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद नवमी तिथि यानी राम नवमी शुरू हो जाएगी। वीरवार को नवमी तिथि सुबह 11:50 बजे से शुरू होगी और शुक्रवार को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी। नवमी तिथि पर श्रीराम जन्म का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:02 बजे से शुरू होगा और 12:51 बजे तक होगा रहेगा। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने कहा कि श्रीरामनवमी मुख्य रूप से वीरवार को मनाई जाएगी क्योंकि इस दिन मध्याह्न काल (दोपहर) में नवमी तिथि रहेगी। भगवान राम का जन्म दोपहर में हुआ था। इसलिए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में नवमी तिथि का मध्याह्न में होना श्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर में आज होगा कन्या पूजन
कार्य निर्वाहक समिति शिमला कालीबाड़ी के सचिव डॉ. कल्लोल प्रमानिक ने बताया कि मंदिर में आठवें नवरात्र पर अष्टमी कन्या पूजन आज यानी वीरवार को शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाएगा। मंदिर अष्टमी वीरवार को ही मनाई जाएगी और नवमी पूजन शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा मंदिर में 27 मार्च तक भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article