फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में नहीं जाएंगे मंत्री अनिल शर्मा

Sat, 30 Mar 2019 06:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Anil Sharma will not attend pm modi programme 'main bhi Chowkidar'
मंत्री अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में मंत्री अनिल शर्मा नहीं जाएंगे। उन्हें मंडी जिले के सरकाघाट हलके के जाहू में होने जा रहे इस कार्यक्रम में बुलाया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया है।


 

lok sabha election 2019: Anil Sharma will not attend pm modi programme 'main bhi Chowkidar'
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। 31 मार्च को हिमाचल भाजपा की चारों लोकसभा सीटों पर होने जा रहे ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के लिए मंत्रियों, भाजपा विधायकों और अन्य नेताओं की ड्यूटियां लगाई हैं।
lok sabha election 2019: Anil Sharma will not attend pm modi programme 'main bhi Chowkidar'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट के जाहू में प्रस्तावित ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को जाना था, लेकिन ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने शनिवार को बताया कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Anil Sharma will not attend pm modi programme 'main bhi Chowkidar'
आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस बात को साफ कर चुके हैं कि मंडी संसदीय क्षेत्र में वह किसी भी तरह के प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गौर हो कि अनिल शर्मा के बेटे आश्रय को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने को टिकट मिला है।
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Anil Sharma will not attend pm modi programme 'main bhi Chowkidar'
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

 बीते दिनों पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम ने कांग्रेस में घर वापसी की है और वह अपने पौत्र आश्रय को भी कांग्रेस का सदस्य बना चुके हैं। सुखराम ने हाईकमान के समक्ष शर्त रखी थी कि अगर उनके पौत्र आश्रय को मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस टिकट दिया जाता है तो वह कांग्रेस में आने को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed