सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meritorious students were awarded in the function of JNV Theog.

Shimla News: जेएनवी ठियोग के समारोह में मेधावी किए गए पुरस्कृत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were awarded in the function of JNV Theog.
विज्ञापन
शिमला। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग (शिमला) में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को स्कूल के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम में प्राचार्य रोशन लाल और उप प्रधानाचार्य पूनम खेदड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत करने एवं अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कक्षा छठी ग्रुप-ए से मनस्वी, विज्वल, समृद्धि, ग्रुप-बी की इहाना, गुंजन और मानवी को सम्मानित किया। कक्षा सातवीं से गौरी, नव्या, आयुषी, सावी, विहान, भव्य, आठवीं से पलक, हर्षिता, आराध्य, परिधि नेगी, धृति मेहता, राधिका, रिया ठाकुर, संजमी और अहाना को समारोह में सम्मानित किया। कक्षा नौवीं के ग्रुप बी से साईं निष्ठा, शगुन कपाल्टा और संबोधी, ग्यारहवीं के विज्ञान संकाय से निपुन कंबोज, ललित कुमार और रभया को पुरस्कृत किया। कला संकाय से एंजल रानी, वंशिका, तन्वी, वाणिज्य संकाय से तमन्ना झामटा, पलक और प्रांजल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article