{"_id":"6945643d4cdbf55e170939f2","slug":"monkey-problem-on-ridge-shimla-news-c-19-sml1002-649934-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज पर उत्पाती हुए बंदर, महिला और बच्चे समेत कई लोगों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज पर उत्पाती हुए बंदर, महिला और बच्चे समेत कई लोगों को दौड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर उत्पाती बंदरों ने मचाया आतंक, लोगों से कर रहे छीनाझपटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शुक्रवार को बंदरों ने खूब उत्पात मचाया। महिला, बच्चे समेत कई लोगों से खाने पीने का सामान छीन लिया। हमला होता देख लोग भागने की कोशिश करने लगे जिसमें घायल भी हो गए। रिज के दौलत सिंह पार्क में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के पास बैठी महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया।
यहां एक युवक पर भी बंदर ने झपटा मारा। गनीमत यह रही कि दोनों ने समय रहते खुद को बचा लिया। स्कैंडल प्वाइंट के समीप भी दोपहर के समय बंदरों ने तीन छोटे बच्चों से खाने पीने का सामान छीन लिया। बंदरों के हमले से बच्चे सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने इन्हें उठाया। लोगों का कहना है कि शहर के सबसे पॉश इलाके रिज और मालरोड पर बंदर आतंक मचा रहे हैं। रिज मैदान पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। बंंदर सरेआम लोगों से खाने पीने का सामान छीन रहे हैं। दुकान से खाने का सामान खरीदते ही बंदर लोगों को घेर लेते हैंं। ऐसे में अब लोग मालरोड और रिज मैदान पर घूमते हुए डर रहे हैं। रिज पर विंटर कार्निवाल की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बंदरों का आतंक इसी तरह से बढ़ता रहा तो पर्यटकों को काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में निगम या वन विभाग इन उत्पाती बंदरों को पकड़े।
Trending Videos