सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Narendra Dhiman stated: Consumers should refrain from obtaining gas cylinders from agencies Over the Counter

Shimla: नरेंद्र धीमान बोले- उपभोक्ता गैस एजेंसियों से बिना पर्ची का सिलिंडर प्राप्त करने से परहेज करें

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी सिलिंडरों की समयबद्ध व समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेषकर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्व में रूट चार्ट अधिसूचित किया गया है।

Narendra Dhiman stated: Consumers should refrain from obtaining gas cylinders from agencies Over the Counter
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला नरेंद्र धीमान ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी सिलिंडरों की समयबद्ध व समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेषकर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्व में रूट चार्ट अधिसूचित किया गया है। इसके साथ ही एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के अंतर्गत अतिरिक्त  शुल्क को भी अधिसूचित किया गया है।  उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्य पूर्व क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। यह भी देखा गया है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर जाकर सीधे सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है और निर्धारित आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। इसका प्रभाव ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। 

Trending Videos


नरेंद्र धीमान ने कहा कि गैस का सुगम एवं समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों से ओवर द काउंटर सिलिंडर प्राप्त करने से परहेज करें। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति अधिसूचित रूट चार्ट एवं डिलीवरी प्रणाली के अनुसार ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिसूचित वितरण प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और साथ ही आम जनता से भी अनुरोध है कि वे प्रशासन का सहयोग करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें। किसी भी असुविधा की स्थिति में उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी अथवा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed