सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National research workshop begins at HPU

Shimla News: एचपीयू में राष्ट्रीय शोध कार्यशाला शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
National research workshop begins at HPU
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के हिंदी विभाग की सात दिवसीय राष्ट्रीय शोध प्रविधि कार्यशाला एवं संकाय संवर्धन कार्यक्रम का सोमवार को ऑनलाइन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 90 प्राध्यापक और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया। उन्होंने शोध की गुणवत्ता और वैज्ञानिक पद्धति पर बल देते हुए कहा कि बदलते समय में शोध को नई तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शोध में नवाचार और पद्धति की समझ को महत्वपूर्ण बताया। वहीं अधिष्ठाता अध्ययन डॉ. बीके शिवराम और भाषा संकाय की अधिष्ठाता डॉ. नीलिमा कंवर ने भी शोध प्रविधि के महत्व पर अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ. सुशील उपाध्याय ने साहित्य शोध एवं एआई विषय पर व्याख्यान दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article