{"_id":"6a7c95aaa00f636615005f29","slug":"new-electric-buses-will-start-running-in-the-capital-from-today-shimla-news-c-19-sml1002-769007-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में आज से चलना शुरू होंगे नई इलेक्टि्रक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में आज से चलना शुरू होंगे नई इलेक्टि्रक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पुराना बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर करेंगे बसें रवाना
शिमला-गवाही-कोहबाग-धामी रूट पर चलेगी पहली ई-बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला शहरी सिटी ऑपरेशन डिपो को मिली नई इलेक्ट्रिक बसें वीरवार से रूटों पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह सुबह 11 बजे पुराने बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए निगम प्रबंधन ने बुधवार को ही तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विक्रमादित्य सिंह शिमला सिटी डिपो के तहत संचालित शिमला-गवाही-कोहबाग-धामी रूट पर इलेक्ट्रिक बस को रवाना करेंगे। यह रूट करीब छह माह से बंद पड़ा था। शिमला ग्रामीण के तहत आने वाली चार से पांच पंचायतों के लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई इस बस सेवा के बंद होने के बाद इसे बहाल करने की मांग लगातार उठ रही थी। बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों को उपतहसील धामी, विद्युत विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में काम करवाने के लिए आने-जाने की सुविधा फिर से मिल सकेगी। बसों के शुभारंभ कार्यक्रम में शिमला सिटी डिपो के साथ शिमला ग्रामीण के रूटों के लिए भी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना है। शिमला सिटी के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा ने कहा कि लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला-गवाही-धामी रूट पर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रूट के लिए तय समय के अनुसार रोज यह बस सुबह 8:20 बजे पुराने बस अड्डे से चलेगी और दोपहर 12 बजे धामी से शिमला की ओर आएगी।
पोर्टल पर पंजीकरण में लग रहा समय
राजधानी शिमला के शिमला सिटी और शिमला ग्रामीण डिपो को मिली 40 से अधिक बसों के पंजीकरण और रूटों पर चलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बीते दो दिनों में पास की जा चुकी इन बसों में से कुछ के वीएलटीएस (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम) पंजीकरण की प्रक्रिया अभी अटकी हुई है। पंजीकरण के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट के आधिकारिक सुरक्षा मित्र-एचपी वीएलटीएस पोर्टल के सर्वर में आ रही समस्या के कारण प्रक्रिया पूरी करने में समय लग रहा है। वीएलटीएस सभी यात्री वाहनों के लिए अनिवार्य है। इससे वाहन की लोकेशन ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है।