फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Painting competition organized on the theme 'Har Ghar Tiranga'

Shimla News: हर घर तिरंगा विषय पर चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Painting competition organized on the theme 'Har Ghar Tiranga'
शिमला। एसएसबी दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में संदीक्षा अध्यक्ष दीक्षा सिंह की मौजूदगी में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने कागज पर ब्रश और रंगों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम तथा सम्मान की भावनाओं को बखूबी उकेरा। इस मौके पर दीक्षा सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में नवाचार और देशभक्ति की भावना विकसित करने के साथ राष्ट्रीय प्रतीकों की पहचान और उनकी अस्मिता को बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर संदीक्षा परिवार की ओर से अनीता, सपना और सामान्य आरक्षी (महिला) पेमा चोटन ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article