फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of people in Sunni will receive a 24-hour drinking water supply.

Shimla News: सुन्नी के हजारों लोगों को 24 घंटे होगी पेयजल की आपूर्ति

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people in Sunni will receive a 24-hour drinking water supply.
परियोजना का 99 फीसदी कार्य पूरा : विक्रमादित्य
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सुन्नी दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए 25.16 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना का निर्माण हो रहा है जिसका 99 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दो माह के भीतर मुख्यमंत्री से परियोजना का शुभारंभ करवाया जाएगा। योजना के तहत सतलुज नदी से घराट नाला के समीप जल उठाकर सुन्नी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी से खैरा और लुहरी तक करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। चेबड़ी क्षेत्र के लिए पहले सुन्नी होकर जाने वाली बस अब केदारघाट से होकर जाएगी। इसके अतिरिक्त एक अन्य बस चलाने के निर्देश भी दिए। लोगों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा भी ठेकेदार के माध्यम से संचालित की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि थली पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसके लिए 10 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। सितंबर 2026 के अंत तक पुल को यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। सुन्नी कॉलेज के साथ 25 करोड़ रुपये से एक बड़ी पार्किंग बनेगी. इसमें पार्किंग के साथ दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया। 2.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article