फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The 'Queen of Hills' bathed in the colors of independence; markets decked out in the Tricolour.

Shimla News: आजादी के रंगों में रंगी पहाड़ों की रानी, तिरंगों से सजे बाजार

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The 'Queen of Hills' bathed in the colors of independence; markets decked out in the Tricolour.
तिरंगे के रंगों वाले झंडे, बैज, चूड़ियों और कपड़ों की मांग बढ़ी, सुभाष चंद्र बोस की ड्रेस बनी पहली पसंद
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी के ड्रेस का भी क्रेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर तिरंगे के रंग में रंगने लगा है। शहर के बाजारों में दुकानों पर सजे तिरंगे और देशभक्ति विषय की वस्तुओं ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है।
दुकानों पर तिरंगे, बैज, रिबन, चूड़ियां, कैप और देशभक्ति विषय वाली वस्तुएं सज गई हैं। लोअर बाजार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए खरीदारी करने पहुंचे बच्चों और अभिभावकों की बुधवार को खूब भीड़ लगी रही। स्कूलों में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के लिए अलग-अलग सेनानियों की वेशभूषा में पहनकर आने को कहा है। लोअर बाजार में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए इस बार बच्चों में सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी की वेशभूषा को लेकर खासा क्रेज है। स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अभिभावक बच्चों की पसंद के अनुसार कपड़े खरीद रहे हैं। आर्मी की ड्रेस भी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोअर बाजार में कपड़ा विक्रेता नदीम ने बताया कि बच्चों के लिए कॉटन से बनी विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और आर्मी की ड्रेस 350 रुपये में किराये पर उपलब्ध हैं, खरीदने के लिए इनकी कीमत 1000 से 1200 रुपये तक है। कारोबारी पंकज शर्मा और सीमा खत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के लिए खरीदारी करने के लिए ज्यादातर स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, देशभक्ति से जुड़े सामान की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन




देशभक्ति के सामान, झंडे और परिधानों की भरमार
लोअर बाजार में इस समय देशभक्ति से जुड़े विभिन्न सामान उपलब्ध हैं। इनमें झंडे, बैज और परिधान शामिल हैं। पेपर के झंडे 10 से 20 रुपये और लिनन कपड़े के झंडे 70 से 190 रुपये तक मिल रहे हैं। तिरंगे बैज 10 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए तिरंगे चूड़ियां, ब्रेसलेट और हेयरबैंड 40 से 50 रुपये में हैं। कैप 45 रुपये और ब्रोच 10 रुपये में बिक रहे हैं। बच्चों की इंडिया थीम टी-शर्ट 250 से 300 रुपये में मिल रही हैं। सादी टी-शर्ट 150 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। बच्चों के कुर्ता-पायजामा सेट 1000 से 1200 रुपये तक हैं। युवाओं के लिए कॉटन कुर्ते 600 से 750 रुपये और शिफॉन दुपट्टे 200 रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article