सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Scam in Gagret: Conmen Hand Over Fake ₹500 Notes to Vegetable Vendors

Himachal: गगरेट में ठगों का नया खेल, सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, घनारी (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

New Scam in Gagret: Conmen Hand Over Fake ₹500 Notes to Vegetable Vendors
सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ाई और अब नकली नोटों का गिरोह खुलेआम छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है। ताजा मामला दियोली और नंगल जरियालां गांव से सामने आया है, जहां ठगों ने मेहनत-मजदूरी से रोजी कमाने वाले सब्जी विक्रेताओं को नकली 500 रुपये के नोट थमाकर चूना लगा दिया।

Trending Videos

इससे दियोली और नंगल जरियालां गांवों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दियोली गांव में सब्जी विक्रेता अनिल कुमार को ग्राहक बनकर आए ठग ने 500 रुपये का नोट देकर सब्जी खरीदी और आराम से चलता बना। दुकानदार को ठगी का पता तब चला जब वह सब्जी सप्लायर को भुगतान करने पहुंचा। सप्लायर ने नोट देखते ही उसे नकली घोषित कर दिया। यह सुनते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यहीं नहीं रुका। दियोली से करीब एक किलोमीटर दूर नंगल जरियालां में सब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के साथ भी बिल्कुल यही खेल खेला गया। जब उन्होंने सप्लाई का भुगतान किया तो उसमें भी 500 रुपये का नकली नोट निकल आया। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब दोनों नोटों का सीरियल नंबर एक ही पाया गया।

इससे साफ संकेत मिलते हैं कि क्षेत्र में नकली नोट खपाने वाला संगठित गिरोह सक्रिय है जो जानबूझकर छोटे और भोले दुकानदारों को निशाना बना रहा। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ठगों के हौसले और बुलंद होंगे और आम जनता की मेहनत की कमाई यूं ही लुटती रहेगी। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

चिंतपूर्णी में जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं पकड़ीं
वहीं धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच जेब कटने की घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता बढ़ा दी जिसके चलते बाहरी राज्यों से आई तीन महिलाओं को जेब काटने के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। चिंतपूर्णी में तैनात होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान जेबकतरा गिरोह सक्रिय होने की आशंका के चलते मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पांच महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दीं।

 

सूचना मिलते ही सीसीटीवी ऑपरेटर और होमगार्ड के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक श्रद्धालु के करीब 10 हजार रुपये बरामद हुए जिन्हें बाद में संबंधित श्रद्धालु को लौटा दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनके साथ आए कुछ बच्चे श्रद्धालुओं की चप्पल आदि सामान चुराते हुए देखे गए। पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उनकी दो साथी मौके से भाग गईं। पकड़ी गई महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed