सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice issued to supervisors for not marking biometric attendance

Shimla News: बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर सुपरवाइजरों को नोटिस जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to supervisors for not marking biometric attendance
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी पर नगर निगम हुआ सख्त
Trending Videos

अनुशासनात्मक कार्रवाई की दी चेतावनी, 34 वार्डों में हैं तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में बायोमीट्रिक प्रणाली के तहत सुपरवाइजर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में अब नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम का कहना है कि अगर नोटिस जारी होने के बाद भी सुपरवाइजर हाजिरी नहीं लगाते हैं तो आने वाले दिनों में इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राजधानी में 34 के करीब सुपरवाइजर हैं। वार्ड के कार्यों का निरीक्षण इन्हीं के जिम्मे है लेकिन दूसरी ओर निगम के बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देशों के बावजूद भी वह इसे अनदेखा कर रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगने के बाद ही मार्च महीने की तनख्वाह अप्रैल में जारी की जाएगी। यही वजह है कि इस मामले को नगर निगम ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने संबंधित सुपरवाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। बताया जा रहा है कि अगर यह कर्मचारी निर्धारित समय अवधि के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो संबंधित सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा अन्य कई तरह की विभागीय कार्रवाई भी हो सकती। बीते महीने भी नगर निगम के सुपरवाइजरों ने बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी नहीं लगाई थी। ऐसे में जब इन्हें तनख्वाह नहीं मिली तो यह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसके साथ सैहब के छह सौ पचास कर्मचारियों ने इनका समर्थन किया था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी। हालांकि बाद में नगर निगम ने मस्टररोल के जरिये इनकी हाजिरी की प्रक्रिया पूरी की और इनकी तनख्वाह जारी की। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल से लौटे थे। यही वजह है कि दोबारा कर्मचारी ऐसा न करें इसलिए उन्हें पहले से ही नगर निगम सचेत कर रहा है। नगर निगम का कहना है कि नियमों के तहत सुपरवाइजरों को हाजिरी लगाना अनिवार्य है। सूत्रों के मुताबिक अधिकांश लोग हाजिरी के पक्ष में है। ऐेसे में सुपरवाइजरों को इस बार बायोमीट्रिक हाजिरी की शर्त मानना पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नोटिस कर रहे हैं जारी
सुपरवाइजर बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी कर रहे हैं। अगर वह अनदेखी करते हैं तो नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-भूपेंद्र कुमार अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article