सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now dry and wet waste will not be collected on different days.

Shimla News: अब अलग-अलग दिन नहीं उठेगा सूखा-गीला कचरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now dry and wet waste will not be collected on different days.
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सख्ती के आदेश
Trending Videos

निगम सख्ती से करेगा नियमों का पालन, होगा जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर में सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सूखा और गीला कचरा उठाने की जो व्यवस्था लागू वह अब पूरी तरह बदलने वाली है।

निगम के अनुसार आगामी दो महीनों में कचरे उठाने को लेकर सख्ती बरती जाएगी। ऐसे में जिस दिन गीला कचरा उठाया जाएगा उस दिन सूखे कचरे को नगर निगम के डोर टू डोर कर्मी घरों से नहीं उठाएंगे। नगर निगम का कहना है कि इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। बल्कि कर्मचारियों को कचरा इकट्ठा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वह भी नहीं करना होगा। राजधानी में नगर निगम 64 हजार घरों और दुकानों से रोजाना कूड़ा इकट्ठा करता है। इनमें सोमवार, बुधवार, वीरवार और शनिवार को घरों से गीला कचरा उठता है। मंगलवार और शुक्रवार को सूखा कचरा उठता है। हालांकि गीले कचरे वाले दिन ही लोग सूखे कचरे को डस्टबिन में डाल देते है। ऐसे में नगर निगम को सूखा और गीला कचरा उठाना पड़ता है। इससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से रोजाना करीब 100 से 120 टन कचरा एकत्रित किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना चुनौती बना हुआ है। नई व्यवस्था के तहत घर-घर से कचरा उठाने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा। इसके अलावा कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है, तो उस पर जुर्माना लगाने की भी योजना बनाई जा रही है।



आधुनिक तकनीकों का लेंगे सहारा
नगर निगम का कहना है कि आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन प्रणाली का सहारा लिया जाएगा। हालांकि इससे पहले लोगों को इसको लेकर जागरूक भी किया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद आगामी निर्णयों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article