सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients will get PET CT scan facility in IGMC from today

Shimla News: आईजीएमसी में मरीजों को आज से मिलेगी पैट सीटी स्कैन की सुविधा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients will get PET CT scan facility in IGMC from today
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर ढाई बजे करेंगे शुभारंभ
Trending Videos

रेडियोथैरेपी विभाग में 28 करोड़ से स्थापित की है मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में लंबे समय से चला रहा पैट सीटी स्कैन मशीन के शुरू होने का इंतजार वीरवार को समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को दोपहर बाद ढाई बजे आईजीएमसी के रेडियोथैरेपी विभाग में स्थापित 28 करोड़ की पैट सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके मरीजों को स्कैन करवाने के लिए चंडीगढ़ या निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने माना कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में लगाई गई मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए बुधवार को आईजीएमसी में देर शाम तक उद्घाटन समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। सितंबर में मशीन को स्थापित करने का दावा किया जा रहा था। इसके लिए अलग से कैंसर अस्पताल के पास भवन का निर्माण किया गया है। इस मशीन को स्थापित करने के बाद इसमें स्कैन शुरू करने के लिए आवश्यक सेफ्टी सर्टिफिकेट और अनुमति लेने तथा ट्रायल आदि की प्रक्रिया में लंबा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मशीन को स्कैन शुरू करने के लिए तैयार कर दिया है। अब आईजीएमसी के मरीजों और कैंसर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को पैट सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी लैब या चंडीगढ़ समेत अन्य बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। पैट सीटी स्कैन की दर दस हजार रुपये तय की गई है। अकेले कैंसर अस्पताल से ही औसतन हर रोज दस से पंद्रह मरीजों को पैट सीटी स्कैन करवाने पड़ रहे हैं। निजी लैब में पैट सीटी स्कैन 15 से 25 हजार रुपये में होते हैं।


ठीक नहीं हुई सीटी स्कैन मशीन
आईजीएमसी में पुरानी हो चुकी सीटी स्कैन मशीन के खराब होने के बाद, न्यू ओपीडी ब्लॉक में लगी सीटी स्कैन मशीन भी बीते रोज खराब हो गई। इससे अस्पताल में सीटी स्कैन फिलहाल बंद हैं। मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए चमियाना या निजी लैब में जाना पड़ रहा है। आईजीएमसी में रोजाना औसतन 70 से 80 सीटी स्कैन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article