सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Portmore School opens admissions, runs in 3 shifts from April 16

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में दाखिले आरंभ, 16 अप्रैल से 3 शिफ्टों में चलेगा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Portmore School opens admissions, runs in 3 shifts from April 16
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने तैयार किया प्लान, 10 अप्रैल तक स्कूल में चलेगी दाखिला प्रक्रिया, बाद में लेट फीस चुकानी होगी
Trending Videos

छठी से लेकर 10वीं तक की कक्षाएं एक बजे तक चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में सीबीएसई से संबंद्धता के बाद नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में 16 अप्रैल से कक्षाएं तीन शिफ्टों में चलेगी।
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार स्कूल में 10 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एडमिशन लेट फीस के साथ ही होगी।स्कूल प्रबंधन के अनुसार सीबीएसई के नियमों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने का फैसला लिया है। स्कूल में ज्यादा एडमिशन होने पर स्कूल प्रबंधन शिफ्ट में चलाने की तैयारी भी कर ली है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्राथमिक स्कूल अपने पहले से चल रही समयसारिणी के अनुसार चलता रहेगा। वहीं छठी से लेकर 10 वीं तक की कक्षाओं के लिए 8 बजे से लेकर 1 बजे तक चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 1 बजे से लेकर 5 बजे तक चलेंगी। स्कूल में 11 अप्रैल तक स्कूल में एडमिशन चलेगी। स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया उसके बाद भी चलती रहेगी लेकिन उसके बाद एडमिशन लेने के लिए लेट फीस चुकानी होगी। प्रबंधन ने बताया कि उसके बाद तीन दिन का अवकाश आ रहा है। स्कूल में 16 अप्रैल के बाद स्कूल में नियमित कक्षाएं चलेंगी, ऐसे में उसके बाद सरकार व विभाग के जो निर्देश होंगे उनके अनुसार स्कूल का चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
स्कूल में 10वीं से 12 वीं कक्षा तक की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 11 अप्रैल तक सरकार के निर्देशों के मुताबिक यह प्रक्रिया चलेगी। प्रदेश सरकार ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एडमिशन प्रक्रिया के बाद सरकार के आदेश के मुताबिक स्कूल शुरू कर दिया जाएगा।
-राखी पंडित, प्रधानाचार्य, पोर्टमोर स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article