सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salute to the Martyrs... War Memorial and a Grand 52 Foot-High National Flag Dedicated in Shimla.

Shimla: शिमला में युद्ध स्मारक और 52 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का शुभारंभ, देखें वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) ने समारोह का नेतृत्व किया और स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को नमन किया।

Salute to the Martyrs... War Memorial and a Grand 52 Foot-High National Flag Dedicated in Shimla.
शिमला में युद्ध स्मारक और 52 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का शुभारंभ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 अनाडेल में शिमला के पहले वार मेमोरियल (युद्ध स्मारक) का सोमवार को शहीदी दिवस पर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) ने समारोह का नेतृत्व किया और स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को नमन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में सेना के उच्च अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि हर साल शहीदी दिवस और अन्य अवसरों पर वार मेमोरियल में शहीदों को याद करते हुए उनकी याद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 52 फीट ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज को भी समर्पित किया गया, जो राष्ट्र की एकता, गौरव और मातृभूमि की सेवा में सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। यह विशाल तिरंगा अब आर्मी हेरिटेज म्यूजियम परिसर में एक प्रमुख और प्रेरणादायक स्थल के रूप में स्थापित हो गया है, जो शिमला के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मुख्यालय आरट्रैक के सैन्यकर्मी, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट्स ने भी पुष्पचक्र अर्पण समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने भारतीय सेना के वीर शहीदों को नमन किया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि वे अपने शहीदों के सम्मान, वीरता, बलिदान और देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को सहेजने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं।

Trending Videos

1947 से 2006 तक परमवीर, वीर चक्र विजेताओं के नाम अंकित
वार मेमोरियल में 1947 से 2006 तक प्रदेश के परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र हासिल करने वाले और सर्वोच्च सम्मान हासिल करने वाले हिमाचल के सैनिकों के नाम भी अंकित किए गए हैं। पट्टिका में इनके विद्यालयों का ब्योरा भी दिया गया है, जहां से इन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की। इनमें कैप्टन अशोक कुमार शर्मा (वीर चक्र), विजेता कैप्टन चंद्र एन सिंह (महावीर चक्र), बिग्रेडियर कर्म सिंह (वीर चक्र), मेजर संजीव सिंह जम्वाल (वीरचक्र), मेजर पंजाब सिंह (वीरचक्र), लेफ्टिनेंट कर्नल सरवजीत सिंह रात्रा (वीरचक्र), ब्रिगेडियर कर्म सिंह (वीरचक्र), कैप्टन विक्रम बतरा (परमवीर चक्र), लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (परमवीर चक्र), ब्रिगेडियर अमरजीत सिंह (महावीर चक्र), मेजर वीआर चौधरी (महावीर चक्र), मेजर डीएस पन्नू (महावीर चक्र), मेजर रणवीर सिंह (वीर चक्र), लेफ्टिनेंट जनरल मलविंद्र सिंह शेरगिल (वीरचक्र), कैप्टन योगराज पालटा (वीरचक्र), एयर सीएमडीई जसजीत सिंह (वीरचक्र), मेजर जनरल प्रेम कुमार खन्ना (महावीर चक्र), लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा (महावीर चक्र), ब्रिगेडियर विजय कुमार बे्री (महावीर चक्र), विंग कमांडर सीएस दोरेस्वामी (वीरचक्र), कैप्टन जतिंद्र नाथ सूद (वीरचक्र), विंग कमांडर अमरजीत सिंह कुल्लर (वीर चक्र), लेफ्टिनेंट कर्नल आईपीएस बावा (महावीर चक्र), मेजर रविंद्र सिंह चोपड़ा (वीरचक्र), जीपी कैप्टन चरणजीत सिंह (वीरचक्र), मेजर रविंद्र सिंह चोपड़ा (वीरचक्र), कैप्टन अशोक कुमार चौहान (महावीर चक्र), लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम वांगचुक (महावीर चक्र) और मेजर जनरल सुशील कुमार (वीर चक्र) के नाम अंकित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed