{"_id":"69c383abd6ee69928c0e82c5","slug":"video-shimla-hpu-employees-union-elections-voting-process-begins-amidst-tight-security-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू कर्मचारी यूनियन चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू कर्मचारी यूनियन चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:11 PM IST
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में क्लास-IV और तकनीकी कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में मतदान शुरू हुआ। कर्मचारियों की सुविधा के लिए यहां दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 200 के आसपास कर्मचारी इस चुनाव में मतदान करेंगे। इस चुनाव के माध्यम से यूनियन की कार्यकारिणी के सात पद भरे जाएंगे, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, प्रेस सचिव और वित्त सचिव शामिल हैं। इन पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक बना हुआ है। मतदान केंद्रों के बाहर कर्मचारियों की कतारें देखी जा रही हैं और परिसर में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। निर्धारित समय के अनुसार शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। परिणाम भी आज ही घोषित किए जाने की संभावना है, जिस पर सभी कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।