Shimla: ढली-संजौली बाईपास पर दरकी पहाड़ी; बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर पहुंचा, यातायात ठप, देखें वीडियो
शिमला में ढली-संजौली बाईपास पर गुरुवार को अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया है, जिससे दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली-संजौली बाईपास पर गुरुवार शाम को अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया है, जिससे दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार बाईपास पर गुरुवार शाम करीब करीब सवा पांच बजे भारी भूस्खलन हुआ। इसमें दो पेड़ और बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। घटना के बाद सड़क पर यातासात ठप हो गया है। सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी मंडल ने सड़क से मलबे व पेड़ों को हटाने के लिए मशीनें मौके पर भेज दीं। इस भूस्खलन में किसी के हताहत होने या चपेट में आने की सूचना नहीं है। शिमला पुलिस ने संजौली-ढली बाईपास से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
पुलिस ने लोगों से मलबे के हटाए जाने और सड़क बहाल होने तक दूसरे वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार भूस्खलन वाले स्थान पर अभी और मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसलिए लोग इससे दूरी बनाए रखें। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा और मार्ग बहाली कार्य को जल्द करवाने के लिए के लिए मौके पर पुलिस जवान भी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने कहा कि मार्ग के बहाल करने की सूचना भी जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी डिविजन के अधीशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि सड़क खोलने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं। जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।