सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla man dies in auto collision in Kalka

Shimla News: ऑटो की टक्कर से कालका में शिमला के व्यक्ति की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla man dies in auto collision in Kalka
विज्ञापन
जागरण से लौटते समय पेश आया हादसा
Trending Videos

शिमला की ढींगरा इस्टेट का रहने वाला था दुर्गेश गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामकुमार ने बताया कि वह कालका का निवासी हैं। इनकी बड़ी बेटी निशा की शादी वर्ष 2019 में दुर्गेश गुप्ता निवासी कृष्णा कॉटेज, ढींगरा इस्टेट (शिमला) से हुई थी। दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका में एक किराये के मकान में रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुर्गेश अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ गीता भवन कालका में खाटू श्याम के जागरण में गया था। देर रात घर लौटते समय गीता भवन के पास एक ऑटो चालक ने तेज रफ्तार वाहन से उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में धर्मेंद्र उन्हें सरकारी अस्पताल कालका ले गए जहां से सेक्टर-6 पंचकूला रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article