{"_id":"69cca587748c44f33e0d1f7b","slug":"shimla-news-two-accused-arrested-with-1-kg-of-charas-police-act-on-confidential-tip-off-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 1 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 1 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
शिमला जिले के टूटू इलाके में पुलिस ने कुल्लू जिले के दो युवकों से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
शिमला पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार शाम को बालूगंज थाना क्षेत्र के टुटू इलाके में 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुल्लू जिले के दो युवक अपनी गाड़ी में चरस की डिलीवरी देने शिमला आए हैं।
Trending Videos
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उनकी गाड़ी की जांच की। तलाशी के दौरान उनके पास से एक कैरी बैग मिला, जिसमें अलग-अलग छोटे पैकेटों में कुल 1 किलो 55 ग्राम चरस रखी हुई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इस प्रकार हैं: कमलेश कुमार (35 वर्ष), निवासी मशाडा, कुल्लू, इन्द्रजीत (28 वर्ष), निवासी मशाडा, कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस चरस के स्रोत और आगे के तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।