पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla tourism record 1850000 vehicles in two months

Himachal Tourism : शिमला पर्यटन में नया रिकॉर्ड, दो माह में पहुंचे 18.5 लाख वाहन; वीकेंड पर लगी लंबी कतारें

Mon, 29 Jun 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 29 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

Shimla Tourism: गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला में दो माह के दौरान 18.5 लाख वाहनों की आवाजाही दर्ज हुई। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक दबाव रहा। पुलिस ने अतिरिक्त जवान, ट्रैफिक बाइक राइडर्स, स्वयंसेवकों और वैकल्पिक मार्गों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार ट्रैफिक अपडेट जारी किए गए।

विज्ञापन
shimla tourism record 1850000 vehicles in two months
शिमला-सोलन एनएच पर रविवार को लगा जाम/संजौली में भी दिन भर वाहनों की कतारें लगी रहीं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गर्मियों के पर्यटन सीजन में इस बार शिमला में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। दो महीने में ही शिमला में 18.5 लाख वाहनों ने आवाजाही की है। पुलिस के मुताबिक मई में करीब 8.5 लाख और जून में अभी तक 10 लाख वाहन शिमला में आवाजाही कर चुके हैं। इस वीकेंड पर भी शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इसी वजह से रविवार को पर्यटकों के लौटने के कारण शिमला से सोलन की ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पर्यटन सीजन में लाखों वाहनों का उचित यातायात प्रबंधन करने के लिए पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की संख्या 136 से बढ़ाकर 265 की गई। इसके अलावा 50 स्वयंसेवकों और 32 ट्रैफिक बाइक राइडर्स की तैनाती भी की गई, जिससे जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


ट्रैफिक प्रबंधन के लिए शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी ग्रेड-वन अधिकारियों को सौंपी गई। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस सीजन में लाखों सैलानी शिमला पहुंचे। इसको लेकर पुलिस ने विशेष योजना के तहत काम किया जिससे लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर शिमला के लोगों को बाईपास से भेज जाम में फंसने से बचाया : शिमला पुलिस ने शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए अपर शिमला और किन्नौर जाने वाले वाहनों को शोघी से ही वाया मैहली होकर भेजने का फैसला लिया। इसके लिए लोगों को शहर में लगने वाले ट्रैफिक को लेकर जागरुक किया गया और उन्हें वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया गया। इस तरह से हर रोज 800 के करीब वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। इसके अलावा पार्किंग स्थलों का बेहतर प्रबंधन, सोशल मीडिया के माध्यम से रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा तथा इंटरसेप्टर वाहनों के जरिये यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed