सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student Amit selected in Inspire Award Scheme

Shimla News: छात्र अमित का इंस्पायर अवार्ड योजना में चयन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student Amit selected in Inspire Award Scheme
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय उच्च विद्यालय जाखू के छात्र अमृत वर्मा के मॉडल का चयन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय चलाई जा रही इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए हुआ है। इस योजना के तहत वह दृष्टिहीन लोगों की सहायता के लिए एक सेंसर स्टिक तैयार करेंगे। यह स्टिक सड़क या रास्ता खराब होने पर दृष्टिहीन लोगों को अलार्म देकर अलर्ट करेगी। इसके पूरे होने के बाद नेत्रहीन लोगों को चलने में सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्रालय प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए उसे 10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। अमृत वर्मा राजकीय उच्च विद्यालय जाखू में नौवीं कक्षा का छात्र है और बाल आश्रम रॉकवुड शिमला में रहते हैं। बाल आश्रम अधीक्षक सयोजिता देवी ने अमित वर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह छात्र की कड़ी मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों और सर्वोदय बाल आश्रम के स्टाफ के उचित मार्गदर्शन का नतीजा है। सयोजिता देवी और शिक्षक सोनिका ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article