{"_id":"6a787153f598cbb02507416e","slug":"students-honoured-shimla-news-c-19-sml1002-767173-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नीट में सफल रहने वाले शिमला के 15 होनहार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नीट में सफल रहने वाले शिमला के 15 होनहार सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश भारद्वाज बोले-डॉक्टर बनना सेवा और संवेदनशीलता का दायित्व, शुभकामनाएं दीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नीट जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हासिल कर मेडिकल क्षेत्र में कदम रखने वाले शिमला जिले के 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रविवार को सम्मानित किया गया। सखी सहेली समूह की ओर से वाईडब्ल्यूसीए मालरोड शिमला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। इसके पीछे अभिभावकों और शिक्षकों का त्याग, मार्गदर्शन और सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के वास्तविक भागीदार उनके माता-पिता और शिक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों के सामने नई जिम्मेदारी शुरू होती है। डॉक्टर बनना केवल प्रतिष्ठित कॅरिअर हासिल करना नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा का बड़ा दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से चिकित्सा ज्ञान के साथ करुणा, संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों का इस्तेमाल लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कठोर प्रावधान किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन बृज सूद, अनीता सूद, मंजू सूद, श्वेता चौहान और कल्पी शर्मा ने करवाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट और भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।